Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Birendra K Jha v. Project Category-Un-Register Yamuna Expressway Industrial

Complaint No. 220187046

Decision date
2026-06-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 26-शिकायत संख्या:-22087046 बीरेंद्र के झा बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश-पत्र दिनांक: 48.06.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री लोकेश कुमार उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल हस्तांतरण विलेख के प्रस्तावित ड्राफ्ट विरुद्ध विपक्षी द्वारा कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गई है। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल हस्तांतरण विलेख के प्रस्तावित ड्राफ्ट का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा जो हस्तांतरण विलेख का प्रस्तावित ड्राफ्ट दाखिल किया गया है, वह उचित नहीं है, क्योंकि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से यूनिट की रजिस्ट्री न्यायालय द्वारा आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के प्राविधान के अन्तर्गत निष्पादित होनी है। अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह तदनुसार हस्तांतरण विलेख के प्रस्तावित ड्राफ्ट को संशोधित कर 45 दिनों के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 44.08.2026 को पेश हो। आर मो. . सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण