Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Birendra K Jha v. Project Category-Un-Register Yamuna Expressway Industrial

Complaint No. 220187046

Decision date
2025-06-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 24-शिकायत BEAT—22087046 बीरेंद्र के झा बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश-पत्र दिनांक: 48.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता wa उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री लोकेश कुमार उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। आदेश-पत्र दिनांक 22.04.2025 के अनुपालन में रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा अपनी कुर्की आख्या दिनांक 44.06.2025 दाखिल की गई है, जो पत्रावली पर उपलब्ध है। यूनिट इस न्यायालय के कब्जे में है। विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 06.08.20:8 के अनुपालन में आज तक शिकायतकर्ता को कब्जा दिया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। ऐसी स्थिति में यूनिट को कुर्क करने के आदेश दिनांक 22.04.2025 को पारित किया जा चुका है। विपक्षी द्वारा कहा गया कि उसके द्वारा माननीय अपीलीय अधिकरण में याचिका दर्ज कराई गई है, लेकिन माननीय अपीलीय अधिकरण का कोई आदेश /स्थगन आदेश विपक्षी द्वारा दाखिल नहीं किया गया है। ' उभयपक्षों को यदि कुर्की आख्या दिनांक 44.06.2025 पर कोई आपत्ति हो, तो वे अपनी आपत्ति 45 दिनों के अन्दर दाखिल कर सकते हैं।

शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह 2 माह के अन्दर हस्तांतरण विलेख का प्रस्तावित ड्राफ्ट रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें तथा रजिस्ट्रार कार्यालय से इस सम्बन्ध में आख्या प्राप्त कर दाखिल करें कि कितनी धनराशि का स्टाम्प देय है और पंजीकृत धनराशि कितनी देय है, ताकि शिकायतकर्ता से धनराशि जमा कराकर प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में रंजिस्ट्री कराई जा सके | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 09.09.2025 को पेश हो। आर. पी.सिंह पी./सिं (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण