Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nitin Suresh Jain v. G S Promoters Private Limited

Complaint No. 220186638

Decision date
2024-07-29
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 46-शिकायत संख्या : 22086638 नितिन सुरेश जैन बनाम जी.एस. प्रोमोट्स प्रा. लि. आदेश-पत्र दिनांक: 29.07.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री पंकज कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुईं।

शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसे अभी तक यूनिट का कब्जा नही दिया गया है विपक्षी द्वारा बताया गया कि यूनिट तैयार है। शिकायतकर्ता बकाया देयों का भुगतान कर कब्जा प्राप्त कर सकता है। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी बताया गया कि टावर-ई जिसमें शिकायतकर्ता की यूनिट है उसका ओ.सी./सी.सी. पत्रावली पर दाखिल नहीं किया गया है। दिनांक 09.07. 2024 को आदेश के अनुपालन में विपक्षी द्वारा यूनिट का ओ.सी.//सी.सी. सहित कब्जा प्रस्ताव पत्र शिकायतकर्ता को नहीं भेजा है। गणना शीट पत्रावली पर दाखिल की गयी है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि ऑफर ऑफ पजेशन ओ.सी.,/सी.सी. सहित प्रश्नगत यूनिट टॉवर-ई, के उल्लेख सहित एक सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता को भेजे और शिकायतकर्ता बकाया देयों का भुगतान करने के उपरान्त औपचारिकताए पूर्ण कराकर हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत करायें तथा कब्जा प्राप्त करें। विपक्षी यदि फैश ओ.सी.,/सी.सी सहित कब्जा प्रस्ताव पत्र शिकायतकर्ता को नहीं भेजता है और यूनिट का कब्जा नहीं देता है तथा STAR विलेख निष्पादित नहीं कराता है, तो ऐसी दशा मे आदेश-34 के अन्तर्गत सिविल प्रक्रिया सहिता-24 के अधीन कार्यवाही करते हुए शिकयतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाने एवं हस्तान्तरण विलेख निष्पादित कराने की कार्यवाही की जायेगी। पत्रावली at सुनवाई दिनांक 48.09.2024 को पेश हो। आर. पी. सिहँ (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण