Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Birendra Kumar Singh v. Nirala Housing Private Limited

Complaint No. 12201827249

Decision date
2025-11-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 // 63 सपठित नियम-24 5-शिकायत संख्या:--]220827249 बीरेंद्र कुमार सिंह बनाम निराला हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड ares दिनांक: 25.44.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री अंजलि उपस्थित हुई | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता यदि रजिस्ट्री शुल्क, cera शुल्क एवं रजिस्ट्री से सम्बन्धित अन्य शुल्क अदा कर दे, तो वह रजिस्ट्री कराने के लिए तैयार है, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी द्वार प्रेषित ई-मेल के जवाब में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। शिकायतकर्ता को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह विपक्षी को स्टाम्प शुल्क, रजिस्ट्रेशन शुल्क व रजिस्ट्री से सम्बन्धित अन्य चार्जेज़ एक सप्ताह के अन्दर विपक्षी को अदा करना सुनिश्चित करें। तद्पश्चात विपक्षी, शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री कराते हुए रजिस्ट्री की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अन्यथा शिकायतकर्ता रजिस्ट्री का प्रस्तावित ड्राफ्ट तैयार कर, रजिस्ट्री कार्यालय से रजिस्ट्री शुल्क के सम्बन्ध में विवरण प्राप्त कर इस न्यायालय के समक्ष दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि इस न्यायालय द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 49.02.2026 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण