Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Prakash Veer v. Aims Promoters Private Limited

Complaint No. 12201826594

Decision date
2022-06-05
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। आदेश अन्तर्गत धारा-63, पीठ-॥ उपस्थिति:- श्रीमती कल्पना मिश्रा, सदस्य शिकायत संख्या:-- 220826594 प्रकाश वीर बनाम एम्स प्रोमोटर्स प्रा0 लि0 यह पत्रावली पूर्व में पारित आदेश के उल्लंघन एवं अधिनियम की धारा-63 तथा अन्य सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने हेतु पेश की गयी है। शिकायतकर्ता की शिकायत में पीठ द्वारा दिनांक 46.08.2049 को निम्नवत्‌ आदेश पारित किये गये थे :- प्रतिवादी को आदेशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता द्वारा बुक की गयी यूनिट के सम्बन्ध में आदेश पोर्टल पर अपलोड होने की तिथि से 4 माह के अंत तक रजिस्ट्री का कियान्वयन कराया जाना सुनिश्चित करें तथा बडे हुए सुपर एरिया का विवरण शीट उपलब्ध कराये। दिनांक 05.06.2022 को शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र देते हुए सूचित किया गया था कि प्रोमोटर / विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 46.08.209 का अनुपालन नहीं किया गया, जिसके क्रम में विपक्षी को दिनांक 44.06.2022 को पत्रांक संख्या-4424 /रेरा / अनु0नोटिस / 2022-23 के माध्यम से नोटिस जारी करते हुए सूचित किया गया कि वे दिनांक 30.06.2022 तक अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

विपक्षी को पुनः दिनांक 04.07.2022 को धारा-38 /40,/63 के अंतर्गत नोटिस (पत्रांक संख्या-4769 / यू पी.रेरा / 2022-23) के माध्यम से जारी करते हुए ve सूचित किया गया कि वे आदेश दिनांक 76.08.209 की अनुपालन आख्या दिनांक 20.07.2022 तक निश्चित रूप से उपलब्ध कराएं, जिसके अनुक्रम में विपक्षी द्वारा अनुपालन आख्या दिनांकित 49.07.2022 दाखिल करते हुए कहा गया है कि दिनांक 30.03.2048 से शिकायतकर्ता को प्रश्नगत यूनिट का भौतिक कब्जा प्राप्त है और परियोजना में सभी कार्य पूर्ण किये जा चुके है यदि कोई भी निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना अवशेष है तो उसे पूर्ण कराने हेतु सहमत है। विपक्षी द्वारा पत्रावली ऐसा कोई अभिलेखीय साक्ष्य दाखिल नहीं किया गया जिसके अवलोकन से यह विदित हो कि धारा-34 के अंतर्गत पारित आदेश दिनांक 46.08.2049 के अनुक्रम में उनके द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में सब लीज डीड निष्पादित कराई गई हो। a इस सम्बन्ध में धारा-63 भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2046 में प्राधिकरण को यह अधिकार दिया गया है कि अगर प्रोमोटर प्राधिकरण के आदेश का अनुपालन करने में असमर्थ रहता है, तो प्राधिकरण प्रोमोटर के विरूद्ध प्रोमोटर की भू-सम्पदा परियोजना की अनुमानित लागत का 5 प्रतिशत तक wet लगा सकता है। धारा-63 निम्नवत है:- “63. If any promoter, who fails to comply with, or contravenes any of the orders or directions of the Authority, he shall be liable to a penalty for every day during which such default continues, which may cumulatively extend up to five per cent., of the estimated cost of the real estate project as determined by the Authority.”

वर्णित तथ्यों एवं समस्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए यह उचित होगा कि शिकायतकर्ता यदि यूनिट के सापेक्ष किसी धनराशि का भुगतान किया जाना अवशेष है तो उक्त मद में धनराशि का भुगतान करना सुनिश्चित करें| यदि विपक्षी द्वारा दिनांक 34.03.2023 तक शिकायतकर्ता के पक्ष में सब लीज डीड निष्पादित किये जाने की सूचना, आदेश दिनांक (6.08.209 के अनुसार अकाउन्टस्‌ सैटल कर “कम्पलेन्ट पेज” पर अपलोड नहीं की जाती है, तो दिनांक 37.03.2023 के उपरान्त शिकायतकर्ता आदेश के अनुपालन हेतु पुनः प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकता है। सचिव, रेरा sat अवधि के उपरान्त प्रकरण में आदेश दिनांक 76.08.20I9 के अनुसार विपक्षी / प्रोमोटर के विरूद्ध रेरा अधिनियम, 2046 की धारा-63 के अन्तर्गत यथोचित अर्थदण्ड अधिरोपित किये जाने हेतु पत्रावली प्राधिकरण के समक्ष पेश की जाये। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये | दिनांक:- 29, 44 / 2022 कल्पना मिश्रा (सदस्य) Sono भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण