Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Sanjay Singhal v. Parsvnath Buildwell Private Limited
Complaint No. 12201826000
- Decision date
- 2026-07-06
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,/63 सपठित नियम-24 22-शिकायत WEM:—220826000 संजय सिंघल बनाम पार्श्वनाथ बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 06.07.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो armpit के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश Bel पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री अंजलि त्यागी उपस्थित हुई। विपक्षी अनुपस्थित | सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा आज तक यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है। विपक्षी द्वारा आज तक माननीय रेरा पीठ-02 द्वारा पारित आदेश 20.08.2049 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिया गया है और न ही शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और विपक्षी आदेश दिनांकित 20.08.20i9 के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है। अतः इस सम्बन्ध में विपक्षी पर आदेश का अनुपालन न करने के कारण धारा-63 भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम-2046 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित किया जाना आवश्यक होगा। माननीय रेरा पीठ-02 द्वारा पारित आदेश 20.08.2049 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम--2046 की धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जाये।
विपक्षी को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ-02 द्वारा पारित आदेश दिनांक 20.08.2049 का अनुपालन करते हुए अपनी अनुपालन आख्या एक माह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें। चर - शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना-पत्र दिनांकित 03.02.2026 इस आशय का दाखिल किया गया है कि प्रश्नगत प्रकरण में उसका नया मोबाइल नम्बर-9205024470 और नई ¥—[email protected] को अंकित कराया जाये। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल उक्त प्रार्थना-पत्र स्वीकार किया जाता है रेरा सिस्टम एनालिस्ट को निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल उक्त प्रार्थना-पत्र के अनुसार प्रश्नगत प्रकरण में शिकायतकर्ता का नया मोबाइल नम्बर--9205024470 और नई ¥—Het—[email protected] को रेरा पोर्टल पर अंकित करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 05.40.2026 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण