Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
JKG Heights Apartment Owners Welfare Association v. Jkg Construction Pvt Ltd
Complaint No. 1220173809
- Decision date
- 2025-05-27
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Divisonal Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतगबुद्धनगर | खण्ड-न्यायपीठ कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 दिनांक: 27-05-2025 शिकायत संख्या: :220I73809 जेकेजी हाइट्स अपार्टमेंट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन बनाम 4... जेकेजी कस्ट्रक््शन प्रा. लि. 2. उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद् आदेश ue /AOA का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी के विद्वान अधिवक्ता श्री दिनकर सिंह की ओर से अधिवक्ता श्री रोहित सिंह तथा विपक्षी क्रमांक-4 / प्रोमोटर के विद्वान अधिवक्ता श्री संजय जैन की ओर से अधिवक्ता सुश्री इप्शिता उपस्थित हुए। विपक्षी क्रमांक-4 की ओर से उपस्थित कनिष्ठ अधिवक्ता द्वारा यह निवेदन किया गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संजय जैन आज उपस्थित नहीं हो सके है, इसलिए आज की कार्यवाही को स्थगित करते हुए अनुपालन आख्या हेतु 02 सप्ताह का समय दे दिया जाये। विपक्षी wuin—- के निवेदन को स्वीकार करते हुए अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है। , विपक्षी क्रमांक-2 उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद् की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। पूर्व तिथि पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता ने विपक्षी. क्रमांक-2 पर तामील करने हेतु नोटिस प्राप्त की गयी थी। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी क्रमांक-2 पर नोटिस का तामीला बजातखास किया जा चुका है, परन्तु नोटिस की are आख्था प्रस्तुत नहीं की गयी है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह 40 दिन के अन्दर तामीला रिपोर्ट की प्रति पोर्टल पर अपलोड करे तथा उसकी भौतिक प्रति कार्यालय में प्राप्त कराये।
रेरा द्वारा भी विपक्षी क्रमांक-2 को तामीला हेतु नोटिस पंजीकृत डाक से भेजा गया था। डाक विभाग की ट्रैकिंग रिपोर्ट के अनुसार विपक्षी क्रमांक-2 पर नोटिस दिनांक 23-04--2025 को तामील हो चुका है। अतः विपक्षी क्रमांक-2 पर नोटिस का तामीला पर्याप्त माना जाता है। विपक्षी संख्या: 2, उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद को यह निर्देशित किया जाता है कि वे 02 सप्ताह के अन्दर मान. अपीलीय अधिकरण द्वारा अपील संख्या: 767 / 2022 में पारित आदेश, दिनांक ala के अनुपालन के सम्बन्ध में अपनी अनुपालन आख्या पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित कर। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों / अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करते हुए, अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों,//अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 22-07-2025 को प्रस्तुत की जाये। 6) (हरीश त्रिपाठी) न्यायनिर्णायक अधिकारी, उ.प्र. wt 52