Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anil Kumar v. Lucknow Development Authority Lucknow Development

Complaint No. 1201930205

Decision date
2026-01-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- :20930205 सुनवाई तिथि: 06-0-2026 AnilKumar V/S_ Lucknow Development Authority आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सम्राट वैश्य उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक खरे उपस्थित | शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया है कि उसे विपक्षी द्वारा कोई मांग पत्र कब्जा प्रस्ताव प्रेषित नहीं किया जा रहा है, जिस कारण अवशेष धनराशि का भुगतान कर रजिस्ट्री व कब्जे की कार्यवाही आगे नही बढ़ पा रही है। विपक्षी ने नया मांग पत्र, कब्जा प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु समय दिये जाने का निवेदन किया। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह 07 दिन के अन्दर मांग पत्र / कब्जा प्रस्ताव ई-मेल के माध्यम से शिकायतकर्ता को साझा करे तथा रेरा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में जमा किया जाना सुनिश्चित करे | शिकायतकर्ता मांग पत्र/कब्जा प्रस्ताव प्राप्त होने के 07 दिन के अन्दर उसमें अंकित अवशेष धनराशि का विपक्षी को भुगतान कर अपेक्षित स्टाम्प, पंजीयन शुल्क व नियमानुसार देय अन्य प्रकीर्ण व्यय के साथ विपक्षी के कार्यालय से सम्पर्क करे | पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 23-0:-2026 को पेश हो। caret अधिकारी 37