Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vijender Kumar v. Gayatri Hospitality and Real Con Limited

Complaint No. 1201929951

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर रेक्टीफिकेशन आदेश पीठ-2 40-शिकायत संख्या :-- (2092995I विजेन्द्र कुमार बनाम गायत्री हॉस्पिटेलिटी एण्ड रियलकॉन प्रा.लि. प्रस्तुत पत्रावली भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 20:6 की धारा-39 के अन्तर्गत प्रस्तुत की गयी है जो कि निम्नवत्‌ प्रावधान्वित है:- प्राधिकरण, अभिलेखों से प्रकट किसी गलती को सुधारने की दृष्टि से, इस अधिनियम की अधीन किये गये आदेश की तारीख से दो वर्ष की अवधि के भीतर किसी समय, उसके द्वारा पारित किसी आदेश को संशोधित कर सकेगा और यदि पक्षकारों द्वारा उसके ध्यान में गलती लायी जाती है तो ऐसा संशोधन करेगा। परन्तु ऐसा कोई संशोधन किसी आदेश के सम्बंध में, जिसके foes इस अधिनियम के अधीन अपील प्रस्तुत की गयी है, नहीं किया जायेगा। परन्तु यह कि प्राधिकरण अभिलेख से प्रकट किसी गलती का सुधार करते समय, इस अधिनियम के उपबन्ध के अधीन पारित उसके आदेश के सारवान्‌ भाग का संशोधन नहीं करेगा। शिकायतकर्ता उपस्थित। विपक्षी अनुपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा पूर्व में दिये गये रेक्टीफिकेशन हेतु प्रार्थना पत्र में अब वे कोई संशोधन नहीं चाहते हैं। दर्ज करायी गयी ऑनलाइन शिकायत में अंकित मूल्य ही विपक्षी को अदा किया गया है, जो कि आदेश में भी अंकित है। आदेश में कोई त्रुटि नहीं है। चूंकि शिकायतकर्ता द्वारा स्वयं स्वीकारा गया है कि वे अब आदेश में संशोधन नहीं चाहते हैं। अतः प्रार्थना पत्र पर पुनः विचार किया जाना उचित प्रतीत -नहीं होता है। ऐसी दशा में उपरोक्तानुसार प्रार्थना पत्र निरस्त किया जाता है। अतः पत्रावली दाखिल दफ्तर हो। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। दिनांक:-- 24.04.2020 We

(सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण