Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Virendra Kumar Jain v. Svp Builders India Limited

Complaint No. 1201929937

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | पीठ-॥ कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 उपस्थिति :- श्रीमती कल्पना मिश्रा, सदस्य शिकायत संख्या -— 420I929937 विरेन्द्र कुमार जैन बनाम एस.वी.पी. बिल्डर्स इंडिया लिमिटेड शिकायतकर्ता का वाद धारा-63 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर उभयपक्ष उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि विपक्षी द्वारा यूनिट का कब्जा दिया जा चुका है एवं रजिस्ट्री भी करायी जा चुकी है, परन्तु विपक्षी द्वारा विलम्बित अवधि का ब्याज नहीं दिया गया है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी द्वारा तर्क प्रस्तुत किया गया कि शिकायतकर्ता को उनकी यूनिट का कब्जा दिया जा चुका है और रजिस्ट्री भी करायी जा चुकी है तथा विलम्बित अवधि के ब्याज के सम्बन्ध में माननीय अपीलीय न्यायाधिकरण में आदेश के विरुद्ध अपील दायर की गयी है, जोकि अभी विचाराधीन है। उभयपक्ष के तर्कों को सुना व पत्रावली का अवलोकन किया गया। पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को दिनांक 3.06.2020 को यूनिट का कब्जा दिया जा चुका है एवं रजिस्ट्री भी करायी जा चुकी है, परन्तु विलम्बित अवधि के ब्याज के सम्बन्ध में मा० अपीलीय न्‍्यायाधिकरण में अपील दायर की गयी है, जिसके साक्ष्य विपक्षी द्वारा पत्रावली पर दाखिल किये गये हैं। ऐसी दशा में वर्तमान में धारा-63 के अन्तर्गत कोई कार्यवाही किया जाना न्यायोचित नहीं है। अतः पत्रावली को माननीय अपीलीय न्यायाधिकरण के अन्तिम निर्णय तक abeyance ¥ रखा जाता है। पत्रावली दाखिल दफ्तर की जाए। दिनांक:- 26 /08 / 2022 ee

कल्पना मिश्रा (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण |__/फ.././....०&०»&»...... re