Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Vandana Mishra Tewari and Prabhat Tewari v. Lakshya Realinfra Pvt Ltd
Complaint No. 1201929032
- Decision date
- 2025-10-16
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Lucknow
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- 720929032 सुनवाई तिथि: 6-20-2025 Vandana Mishra Tewari & Prabhat Tewari V/S Lakshya Realinfra Pvt Ltd आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री फुहार गुप्ता उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रशान्त चन्द्रा उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा अत्तिरिक्क्त धनराशि की मांग से संबंधित विपक्षी के लिखित स्पष्टीकरण पर अपनी आपत्ति दाखिल कर दी गयी है। आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया कि परियोजना का पूर्णता प्रमाण पत्र अभी तक जारी नहीं हुआ है। इसलिए विधिपूर्ण कब्जा प्रदान नहीं किया जा सकता और विपक्षी होल्डिंग चार्जेज की मांग नही कर सकता। विपक्षी की ओर से कहा गया कि उसे चारों अपेक्षित vaste. प्राप्त हो चुके हैं और उसने चारों एनओ.सी. के साथ सी.सी. जारी करने हेतु सक्षम प्राधिकरण के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर दिया है। आवेदन पर उसे कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है इसलिए मान ली गयी सी.सी. के आधार पर वह कब्जा देने के लिए तैयार है। शिकायतकर्ता पर धनराशि बकाया है, जिसका शिकायतकर्ता ने भुगतान नहीं किया है। शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता फुहार गुप्ता ने यह कहा कि मान ली गयी सी.सी. के आधार पर वह कब्जा लेने के लिए तैयार हैं। विपक्षी की ओर से गलत तौर पर होल्डिंग चार्जेज की मांग की जा रही है। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता ने कहा कि होल्डिंग चार्जेज के संबंध में वह प्रोमोटर से वार्ता कर समाधान कराने के लिए तैयार है।
विपक्षी की ओर से कहा गया कि शिकायतकर्ता पर G9,20630/— का बकाया शेष है। शिकायतकर्ता का कथन है कि उसके द्वारा देय बकाया धनराशि का उसे देय विलम्ब ब्याज में समायोजन कर दिया जाये। शिकायतकर्ता का इस कथन का खण्डन करते हुए विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा यह निवेदन किया गया कि शिकायतकर्ता को दये विलम्ब ब्याज के लिए वसूली प्रमाण पत्र जारी हो चुका है। वसूली प्रमाण पत्र के आधार पर उसके द्वारा विलम्ब ब्याज का भुगतान भी किया गया है। शिकायतकर्ता अवशेष धनराशि को जमा कर अपनी रजिस्ट्री व कब्जे की कार्यवाही करा ले। विलम्ब ब्याज की धनराशि वसूली प्रमाण पत्र के माध्यम से शिकायतकर्ता को प्राप्त जायेगी। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि वसूली प्रमाण पत्र जारी हो चुका है। विपक्षी विलम्ब ब्याज का भुगतान भी किया गया है। इसलिए विलम्ब ब्याज का समायोजन किया जाना सम्भव नहीं है। शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता ने बकाया धनराशि का भुगतान करने के लिए 0 माह का समय मांगा, जो कि स्वीकार किया जाता है। yay E-Court शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि 04 माह के अन्दर बकाया धनराशि का विपक्षी को भुगतान,/जमा कर उसका प्रमाण रेरा पोर्टल पर अपलोड करे तथा उसकी भौतिक प्रति इस न्यायालय में जमा कराना सुनिश्चित Hr! पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 27-22-2025 को पेश हो। on जिला viol Wd / न््यायनिर्णायक अधिकारी 34