Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shalini Sharma and Shakuntla Sharma v. MR Proview Realtech Private Limited

Complaint No. 1201928926

Decision date
2025-03-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 43-शिकायत BAT—I20928926 शालिनी शर्मा और शकूुंतला शर्मा बनाम war Wey रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 27.03.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ सपरा उपस्थित हुए। आदेश-पत्र दिनांक 48.02.2025 के अनुपालन में अवर अभियन्ता श्री रजत शर्मा द्वारा कुर्की आख्या दिनांकित 25.03.2025 दाखिल की गई है। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल किया गया है, जिसमें शिकायतकर्ता पर &.7,5,9:3/— बकाया होना दर्शाया गया है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह उक्त बकाया धनराशि को 45 दिनों के अन्दर विपक्षी को अदा करना सुनिश्चित करें। यदि शिकायतकर्ता को कोई जवाब / आपत्ति हो, तो वह अपना जवाब/आपत्ति गणना शीट सहित रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि बकाया धनराशि के सम्बन्ध में आदेश पारित कर बकाया धनराशि का भुगतान कराकर शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराई जा सके एवं शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 02.06.2025 को पेश हो। =I आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण