Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shalini Sharma and Shakuntla Sharma v. MR Proview Realtech Private Limited

Complaint No. 1201928926

Decision date
2024-09-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 22-शिकायत संख्या : 20928926 शालिनी शर्मा और शकुंतला शर्मा बनाम एमआर प्रोव्यू रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 47.09.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता द्वारा कहा गया कि यूनिट तैयार है तथा यूनिट का कब्जा देने के लिए तैयार है। शिकायतकर्ता यूनिट का निरीक्षण कर और वांछित औपचारिकताए पूर्ण कर कब्जा प्राप्त कर लें। विपक्षी ने आदेश दिनांकित 24.08.2024 के अनुपालन में कोई कब्जा प्रस्ताव पत्र आवंटी /शिकायतकर्ता को नहीं भेजा गया। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव पत्र भेजना सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता यूनिट का निरीक्षण कर कब्जा प्राप्त कर लें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता से यदि कोई देय के सम्बन्ध में बकाया हो, तो प्राप्त कर नो-डयूज प्रमाण पत्र ज़ारी कर दिनांक 07.0.2024 तक शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा देना और अनुपालन आख्या दाखिल करना सुनिश्चित करें। अन्यथा आदेश-24 सी.पी.सी. के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं यूनिट का कब्जा शिकायतकर्ता को दिलाया जायेगा। पत्रावली ant अग्रिम सुनवाई दिनांक 07.0.2024 को पेश हो। ea. आर. पी. fee (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण