Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Archana Gupta v. SJP Infracon Limited

Complaint No. 1201928431

Decision date
2026-07-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 23-शिकायत WM—2092843 अर्चना गुप्ता बनाम एसजेपी इंफ्राकॉन लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 23.07.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो othr के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री सी.ए पंकज गुप्ता उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री sever fis उपस्थित हुए । उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा समझौतानामा दिनांकित 25.40.2025 के अनुपालन में यूनिट का कब्जा उपलब्ध करा दिया गया है, लेकिन अभी तक यूनिट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई है, जबकि रजिस्ट्री के सम्बन्ध में समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर erg शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान भी किया जा चुका है। आज सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों द्वारा बताया गया कि सम्बन्धित अथॉरिटी द्वारा त्रिपक्षीय हस्तांतरण विलेख हस्ताक्षर करने से इस कारण मना कर दिया है कि पहले रजिस्ट्री में हुए विलम्ब ब्याज रु.2,36,500 //- का भुगतान किया जाये | अतः शिकायतकर्ता उक्त धनराशि सम्बन्धित अथॉरिटी में जमा कर अपने पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराये। अन्यथा की स्थिति में शिकायतकर्ता सम्बन्धित अथॉरिटी के विरुद्ध नियमानुसार विधिवत कार्यवाही करने हेतु was है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 07.08.2026 को पेश हो। ie: आर. पी. सिंह PS (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण