Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Joginder Kumar Lamba v. Gardenia India Limited
Complaint No. 120186117
- Decision date
- 2025-05-23
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 43-शिकायत BIT—20i867 जोगिंदर कुमार लांबा बनाम area इंडिया लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 23.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया “गया। पत्रावली पेश gel पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुप तिवारी उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा माननीय पीठ-2 द्वारा पारित आदेश दिनांक 43.02.2049 का आज तक अनुपालन नहीं किया गया है और न ही यूनिट का कब्जा दिया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 03.04.2025 के अनुपालन में कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी./सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न ही विपक्षी शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराने हेतु कोई रुचि नहीं ले रहा है। जिससे प्रतीत होता है कि विपक्षी इस पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 03.04.2025 की अवहेलना कर रहा है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा पारित आदेश दिनांक 43.02.209 का भी अनुपालन आज तक नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा भू-सम्पदा विनियामक UH के आदेशों कौ अवहेलना की जा रही है।
aa: ऐसी स्थिति में माननीय wr पीठ-2 द्वारा पारित आदेश दिनांक 43.02.2049 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जाये। शिकातकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा ई-मेल पर शिकायतकर्ता को यूनिट निरस्त करने हेतु धमकी दी जा रही है। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह — | आदेश-पत्र दिनांकित 03.04.2025 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को एक माह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के' अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति गणना शीट सहित दाखिल कर सकता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह आवंटित यूनिट के सम्बन्ध में अग्रिम तिथि तक यथास्थिति बनाये रखे और किसी अन्य व्यक्ति को यूनिट आवंटित हस्तांतरित न करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 04.08.2025 को पेश हो। कल आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण