Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Joginder Kumar Lamba v. Gardenia India Limited

Complaint No. 120186117

Decision date
2024-10-16
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 नियम-24 नियम-24 25-शिकायत संख्या : 20:86Ii7 जोगिंदर कुमार लांबा बनाम गार्डिनिया इंडिया लिमिटेड आंदेश-पत्र दिनांक: 46.0.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता we उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुप तिवारी उपस्थित हुएं। * शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल करने हेतु समय चाहा गया। शिकायतकर्ता द्वारा यह कहा गया कि विपक्षी के पास ओ.सी. नहीं है और ऑथोरिटी की धनराशि जमा न करने के कारण लीज डीड निरस्त कर दी गयी है। क्योंकि पिछली तिथि पर विपक्षी अनुपस्थित है। अतः विपक्षी को जवाब दाखिल करने के लिए न्यायहित में समय प्रदान किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि अग्निम 45 दिनों के अन्दर शिकायतकर्ता को वैध ओ.सी. सहित ऑफर ऑफ पजेशन जारी करें तथा यदि कोई देय शिकायतकर्ता की तरफ बकाया है तो उसकी भी मांग ऑफर ऑफ पजेशन में करें तथा माननीय रेरा पीठ के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए यूनिट का कब्जा देते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें तथा अनुपालन आख्या/जवाब दाखिल करें। पत्रावली are अग्रिम सुनवाई दिनांक 06.2.2024 को पेश हो। आर. पी. सिह (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण