Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Devendra Nath & Archana Pandey v. Panchsheel Buildtech Pvt. Ltd

Complaint No. 120185710

Decision date
2026-08-19
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 ,/ 40 ,/63 सपठित नियम-24 44-शिकायत PA—208570 देवेन्द्र नाथ एवं अर्चना पांडे बनाम पंचशील बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 49.08.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री रवि सेठ उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया war) विपक्षी द्वारा रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा दाखिल आख्या दिनांकित 27.0.2025 के विरुद्ध अपनी आपत्ति दिनांकित 47.08.2026 दाखिल की गई है। रेरा अधिकृत ty द्वारा दाखिल आख्या दिनांकित 27.40.2025 में आवंटित यूनिट की बेसिक कीमत रु.23,947 /-बकाया दर्शाई गई है, जबकि विपक्षी द्वारा अपनी आपत्ति में आवंटित यूनिट के मद में बेसिक कीमत रु. 40,08,384 / -दर्शाई गई है। ऐसी स्थिति में रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा दाखिल आख्या दिनांकित 27.0.2025 आवंटित यूनिट की बेसिक कीमत के सम्बन्ध में भिन्‍न है। अतः रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा दाखिल उक्त आख्या निराधार है और उक्त आख्या निरस्त की जाती है। विपक्षी द्वारा जो गणना शीट दाखिल की गई है, उसके सम्बन्ध में उभयपक्ष अपना-अपना साक्ष्य एक माह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करें। विपक्षी अपने लेजन की प्रमाणित प्रति दाखिल करें तथा शिकायतकर्ता भुगतान की गई धनराशि की रसीदें टेबल बनाकर प्रस्तुत करें, ताकि बकाया देयों का निर्धारण किया जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 22.0.2026 को पेश हो। <x आर. पी. ee

(न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण