Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Aditya Jain v. Logix Infra Developers Pvt.ltd
Complaint No. 120185298
- Decision date
- Not recorded
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। सुनवाई पीठ-04ए कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 श्री राजीव कुमार, माननीय अध्यक्ष शिकायत संख्या :--]2085298 आदित्य जैन बनाम लॉजिक्स इन्फा डेवलपर्स oo feo प्रश्नगत प्रकरण में दिनांक 44.44.2020 को आदेश सुरक्षित किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता कहा गया था कि प्राधिकरण द्वारा पूर्व में पारित आदेश का अनुपालन विपक्षी द्वारा नहीं किया जा रहा है। उभय पक्ष के तर्कों को सुना गया व पत्रावली को अवलोकन किया गया। पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि प्राधिकरण द्वारा पूर्व में पारित आदेश दिनांक 24.02.208 का अनुपालन विपक्षी द्वारा नहीं किया गया है। इस सम्बन्ध में रेरा अधिनियम, 2046 की धारा-63 निम्न प्रकार है :- "Section 63 -Penalty for failure to comply with orders of Authority by promoter- If any promoter, who fails to comply with, or contravenes any of the orders or directions of the Authority, he shall be liable to a penalty for every day during which such default continues, which may cumulatively extend up to five per cent., of the estimated cost of the real estate project as determined by the Authority." प्रश्नगत प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए यह सूचित किया गया कि विपक्षी द्वारा पूर्व में पारित आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है, जिस पर प्राधिकरण द्वारा विपक्षी को नोटिस जारी करते हुए दिनांक 29.47.20i8 तक उक्त आदेश का अनुपालन कर, अनुपालन sR प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये गये, परन्तु विपक्षी द्वारा अनुपालन आख्या उपलब्ध नहीं करायी गयी।
प्राधिकरण द्वारा कारण दर्शाओ नोटिस दिनांक 29.06.2020 को जारी करते हुए विपक्षी को निर्देशित किया गया है कि वह दिनांक 04.08.2020 तक उक्त आदेश का अनुपालन कर, अनुपालन आख्था प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये गये, परन्तु विपक्षी द्वारा अनुपालन आख्या उपलब्ध नहीं करायी गयी। प्राधिकरण द्वारा धारा-63 के अन्तर्गत दिनांक 28.09.2020, दिनांक 26.40.2020 एवं दिनांक 4.44.2020 को सुनवाई की गयी, जिसमें विपक्षी उपस्थित हुए, परन्तु विपक्षी द्वारा कोई अनुपालन आख्या उपलब्ध नहीं करायी गयी, जिससे यह विदित है कि विपक्षी की ओर से पीठ द्वारा पूर्व में पारित आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है और समुचित अवसर देने बावजूद भी विपक्षी द्वारा अनुपालन नहीं किया गया है। सचिव को निर्देशित किया जाता है कि प्रश्नगत प्रकरण में प्राधिकरण द्वारा पूर्व में पारित आदेश दिनांक 24.02.2048 के पृष्ठ संख्या-03 के अनुसार विलम्ब ब्याज एवं मानसिक उत्पीड़न एवं अन्य समस्याओं की प्रतिपूर्ति का वसूली प्रमाण पत्र जारी करना सुनिश्चित करें और रेरा अधिनियम, 20:6 की धारा-63 के अन्तर्गत यथोचित अर्थदण्ड अधिरोपित किये जाने हेतु पत्रावली प्राधिकरण के समक्ष पेश की जाये। दिनांक =f [fees ia) SS (राजीव कुमार) ames = ~ (अध्यक्ष) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण