Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Aditya Jain v. Logix Infra Developers Pvt.ltd

Complaint No. 120185298

Decision date
2026-01-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 दिनांक: 23-0-2026 शिकायत संख्या: 2085298 आदित्य जैन बनाम लॉजिक्स इन्फ्रा डेवलपर्स प्रा. लि. आदेश प्रार्थी/ शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो obit के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी / शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित। प्रकरण में न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी द्वारा अपने आदेश, दिनांक 05-02-2025 के माध्यम से प्रश्नगत शिकायत इस पीठ को इसलिए संदर्भित की गयी थी, क्योंकि आवंटित यूनिट तैयार नहीं है और न ही विपक्षी प्रश्नगत यूनिट को तैयार करने में कोई रूचि दिखा रहा है।

उपर्युक्त के क्रम में पीठ द्वारा प्रथम सुनवाई, दिनांक 43-08-2025 को की गयी, जिसमें विपक्षी कम्पनी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अंकित दीक्षित द्वारा उपस्थित होकर, प्रश्नगत परियोजना को पूर्ण बताते हुए, उक्त के सम्बन्ध में ओ .सी./ सी.सी. की प्रति रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया था, जो कि पीठ द्वारा प्रदान किया गया, तदोपरान्त पीठ द्वारा द्वितीय सुनवाई, दिनांक .4-7-2025 को की गयी, जिसमें पीठ द्वारा यह पाया गया कि विपक्षी कम्पनी द्वारा उपर्युक्त आदेश, दिनांक 43--08-2025 का अनुपालन नहीं किया गया है, जिस पर पीठ द्वारा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता के अनुरोध पर, न्यायनिर्णायक अधिकारी द्वारा नियम-24 के अन्तर्गत पारित आदेश के आलोक में अनुपालन आख्या रेरा कप्प्लेन्ट Tor पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु आदेशित किया गया।

आज पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान प्रार्थी /“ शिकायतकर्तता द्वारा स्वयं उपस्थित होकर, पीठ को यह अवगत कराया गया कि विपक्षी कम्पनी द्वारा पीठ के पूर्व आदेशों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है, जबकि विपक्षी कम्पनी का यह उत्तरदायित्व है कि वह प्रार्थी ,// शिकायतकर्ता को निर्धारित समयावधि में प्रश्नगत यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए, रजिस्ट्री निष्पादित करायें, क्‍योंकि पूर्व आदेश, दिनांक 24-02-2048 के अनुपालन में सचिव, उ.प्र. रेरा द्वारा विपक्षी कम्पनी के विरूद्ध देय विलम्बित अवधि के ब्याज के सम्बन्ध में वसूली प्रमाण-पत्र, दिनांक 25-02-2024 को जारी किया जा चुका है। अतः: इन आधारों पर प्रार्थी / शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी कम्पनी को शीघ्र प्रश्नगत यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए, रजिस्ट्री निष्पादित हेतु निर्देशित किये जाने का अनुरोध किया गया है। आज पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता अनुपस्थित रहे और उनके द्वारा आज की सुनवाई स्थगित किये जाने हेतु, स्थगन प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया है, परन्तु उपर्युक्त वर्णित समस्त तथ्यों के आलोक में vad स्थगन प्रार्थना-पत्र स्वीकार किया जाना न्यायोचित नहीं है, क्योंकि विपक्षी कम्पनी के उपर्युक्त आचारण से यह स्पष्ट है कि उनके द्वारा पीठ के पूर्व आदेशों का अनुपालन करने में हिला-हवाली की जा रही है। चूंकि धारा-40(2), रेरा अधिनियम, 2046 एवं रेरा नियमावली, 206 के नियम-24 सपठित सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-2॥ में प्राधिकरण के आदेशों एवं निर्देशों को क्रियान्वित करने की रीति दी हुई है।

अतः उपर्युक्त वर्णित तथ्यों एवं समस्त परिस्थितियों के दृष्टिगत पत्रावली धारा-40(2), रेर अधिनियम, 2046 एवं नियम-24 सपठित सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 में निहित शक्तियों के अधीन हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 24-02-20:8 के अनुसार प्रश्नगत यूनिट के भौतिक कब्जे एवं रजिस्ट्री की कार्यवाही हेतु मा. न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी के समक्ष सुनवाई के लिए, दिनांक 45—-04-2026 को संदर्भित की जाती है। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। SANJAY RAMESH awash ancosncopy BHOOSREDDY _ Dat#:20260.2475034 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 56