Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rahul Bhatia v. Green Bay Infrastructure Private Limited

Complaint No. 11201824563

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04ए कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 श्री राजीव कुमार, माननीय अध्यक्ष शिकायत संख्या :- 203824563 राहुल भाटिया बनाम ग्रीन बे इन्फास्ट्रक्चर प्रा0 लि0 प्रश्नगत प्रकरण में दिनांक 03.08.202 को धारा-63 के अन्तर्गत सुनवाई की गयी और पत्रावली आदेश हेतु सुरक्षित की गयी। शिकायतकर्ता द्वारा जमा धनराशि मय ब्याज वापस दिलाये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर विपक्षी द्वारा कहा गया कि प्रश्नगत परियोजना का ओ-सी. प्राप्त किया जा चुका है और शिकायतकर्ता को कब्जा ऑफर किया जा चुका है। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा गया है कि शिकायतकर्ता को कब्जा ऑफर दिनांक 30.09.2020 को किया जा चुका है। विपक्षी द्वारा अपने कथन के समर्थन में ऑफर ऑफ पोजेशन पत्र दिनांक 30.09.2020, प्रश्नगत परियोजना के 204 प्लॉटस्‌ के सम्बन्ध में ओ.सी. दिनांक 28.09.2020 की छायप्रतियाँ दाखिल की गयी है। उभयपक्ष के तकों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया var पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि विपक्षी द्वारा प्रश्नगत परियोजना के 204 प्लॉटस्‌ के सम्बन्ध में ओ.सी. दिनांक 28.09.2020 को प्राप्त किया जा चुका है, जिसमें शिकायतकर्ता का प्लॉट संख्या-0-68 सम्मिलित है, जिससे स्पष्ट है कि gema परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। ऐसी स्थिति में धारा-63 के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को जमा धनराशि मय ब्याज वापस दिलाये ey जाने का औचित्य नहीं है। उचित होगा कि शिकायतकर्ता अपनी अवशेष धनराशि का भुगतान करते हुए, यूनिट का कब्जा प्राप्त कर नियमानुसार रजिस्ट्री करायें।

जहाँ तक विलम्ब अवधि के ब्याज का प्रश्न है, विपक्षी की ओर से इस विषय में कोई गणना स्पष्ट नहीं की गयी है। अतः सचिव, रेरा को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत प्रकरण में पीठ द्वारा पूर्व में पारित आदेश दिनांक 27.02.20i9 के अनुसार विलम्बित अवधि के ब्याज का वसूली प्रमाण पत्र जारी करना सुनिश्चित करें। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। दिनांक 5222 fd /2024 Ce का हु a7 ०] (राजीव कुमार) (अध्यक्ष) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण