Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rahul Bhatia v. Green Bay Infrastructure Private Limited

Complaint No. 11201824563

Decision date
2026-08-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 42--शिकायत WA—20824563 राहुल भाटिया बनाम ग्रीन बे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 04.08.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो amet के माध्यम से प्रस्तुत किया गया पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री श्रेय शर्मा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता की ओर से प्रार्थना-पत्र /आपत्ति इस आशय का प्रस्तुत किया गया कि शिकायतकर्ता की यूनिट को पुनर्स्थापित कर यूनिट का कब्जा दिलाया जाये। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ--04 द्वारा पारित आदेश दिनांकित 27.02.209 का अनुपालन आज तक नहीं किया गया है और मनमाने तरीके से आवंटित यूनिट किसी तृतीय पक्ष को ट्रांसफर कर दिया गया है, जबकि पिछली तिथि 05.2.2025 को इस पीठ द्वारा यूनिट को कुर्क कर, रिसीवर नियुक्त किया गया था और रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा अपनी कुर्की आख्या दिनांकित 23. i2.2025 दाखिल की गई थी, जिसके अनुसार यूनिट ae होकर, न्यायालय के कब्जे में है। विपक्षी का यह कथन है कि शिकायतकर्ता की यूनिट तृतीय पक्ष को आवंटित कर दी गई है।

विपक्षी तिथि को विपक्षी को निर्देशित किया गया था कि वह स्पष्ट रूप से इस पीठ को अवगत कराये कि किस तिथि को उसने तृतीय पक्ष को आवंटित यूनिट आवंटित की गई है और यदि तृतीय पक्ष के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री हो गई है, तो रजिस्ट्री की प्रति दाखिल करें, लेकिन विपक्षी द्वारा रजिस्ट्री के सम्बन्ध में ऐसा कोई प्रमाण दाखिल नहीं किया गया है। : अतः माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 27.02.20:9 का अनुपालन कराने हेतु इस पीठ द्वारा शिकायतकर्ता की यूनिट को कुर्क कर लिया गया है, ताकि शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जा सके और यूनिट की रजिस्ट्री कराई जा Ue | —- प्रस्तुत मामले में दिनांक 09.04.2024 को मेरे पूर्व विद्वान अधिकारी द्वारा मामले में यथास्थिति बनाये रखने का आदेश विपक्षी के विरुद्ध जारी किया गया था। अतः विपक्षी के डायरेक्टर को नोटिस भेजा जाये कि वह दिनांक 37.08.2026 को वीडियो HR के माध्यम से इस पीठ के समक्ष उपस्थित होकर बताये कि किन परिस्थितियों में उनके द्वारा आदेश दिनांक 09.04.2024 के विपरीत जाकर शिकायतकर्ता की यूनिट तृतीय पक्ष को आवंटित की है और यह भी कारण बताये कि उनके द्वारा क्‍यों माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है और क्‍यों न उनको 3 माह के लिए सिविल कारागार में निरुद्ध करने का आदेश पारित पारित किये जाये, ताकि माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 27.02209 का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। पत्रावली अग्निम सुनवाई हेतु दिनांक 3.082026 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण