Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rahul Bhatia v. Green Bay Infrastructure Private Limited

Complaint No. 11201824563

Decision date
2025-05-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40,//63 सपठित नियम-24 44-Rrprad GAT—20824563 राहुल भाटिया बनाम ग्रीन बे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 22.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई | पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित हुई। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा डिमाण्ड ड्राफ्ट दिनांकित 49.04.2025 दाखिल किया गया है, जो पत्रावली पर उपलब्ध है एवं रेरा पोर्टल पर भी अपलोड है। विपक्षी vad डिमाण्ड ड्राफ्ट को इस न्यायालय से एक सप्ताह के अन्दर प्राप्त कर एक माह के अन्दर आवंटित यूनिट का कब्जा शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। यदि विपक्षी द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है, तो आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा आवंटित यूनिट को aa कर, रिसीवर नियुक्त कर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री निष्पादित कराई जायेगी | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 22.07.2025 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण