Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rahul Bhatia v. Green Bay Infrastructure Private Limited

Complaint No. 11201824563

Decision date
2025-01-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 // 63 सपठित नियम-24 44-शिकायत GeIT20824563 राहुल भाटिया बनाम ग्रीन बे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 02.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित हुई । विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित गर्ग उपस्थित हुए | शिकायतकर्ता द्वारा आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रार्थना-पत्र दाखिल किया गया है, जो पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल उक्त प्रार्थना-पत्र पर अपना जवाब दाखिल करने हेतु समय चाहा गया है। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि वह सम्पूर्ण बकाया देयों का भुगतान करने के लिए तैयार है, परन्तु विपक्षी द्वारा बकाया धनराशि प्राप्त न करते हुए आवंटित यूनिट का कब्जा नहीं दिया जा रहा है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता द्वारा बकाया धनराशि प्राप्त कर वैध ओ.सी. /सी.सी. सहित आवंटित यूनिट का कब्जा देते हुए i5 दिन के अन्दर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा आदेश का अनुपालन न करने की स्थिति में शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल प्रार्थना-पत्र पर कार्यवाही करते हुए इस न्यायालय द्वारा स्वयं यूनिट को कुर्क कर रिसीवर नियुक्त कर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए रजिस्ट्री हस्तक्षरित एवं निष्पादित कराई जायेगी। पत्रावली ae अग्रिम सुनवाई दिनांक 34.04.2025 को पेश हो | (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण