Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rahul Bhatia v. Green Bay Infrastructure Private Limited

Complaint No. 11201824563

Decision date
2024-11-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 30-शिकायत संख्या : 720:824563 राहुल भाटिया बनाम ग्रीन बे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 07.44.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित हुए एवं विपक्षी अनुपस्थित | शिकायतकर्ता द्वारा अपनी गणना शीट दाखिल की गयी है, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा रू 7,76,549 /- विपक्षी को देना स्वीकार किया गया है। विपक्षी द्वारा कोई गणना शीट दाखिल नहीं की गयी है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह विपक्षी को एक सप्ताह के अन्दर बकाया देयों का भुगतान करें|

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह बकाया देयों के जमा होने पर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा देते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित कर, कब्जा पत्र, अनुपालन आख्या तथा रजिस्ट्री विलेख की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, जिसकी एक प्रति भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें। यदि इस तिथि तक विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा नहीं दिया जाता है और रजिस्ट्री नहीं की जाती है, तो ऐसी दशा में शिकायतकर्ता आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अन्तर्गत स्पष्ट रूप से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें, कि किस माध्यम से वह आदेश का निष्पादन कराना चाहता है। ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जा सकें और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जा सकें। पत्रावली are अग्रिम सुनवाई दिनांक 22.4.2024 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण