Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rahul Bhatia v. Green Bay Infrastructure Private Limited

Complaint No. 11201824563

Decision date
2024-04-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 70-शिकायत संख्या : :20:824563 राहुल भाटिया ग्रीन बे ८3 शो लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक : 09-04-2024 शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित हुई। विपक्षी अनुपिस्थत। विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस जारी हो। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रश्नगत प्रकरण में धारा-63 के अन्तर्गत सुनवाई के दौरान विपक्षी उपस्थित हुए थे और उनकी उपस्थिति में प्रकरण को नियम-24 में इस पीठ के समक्ष संदर्भित किया गया था, परन्तु जानबूझकर विपक्षी उपस्थित नहीं हो रहे हैं। विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता की यूनिट निरस्त कर तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित किये जा रहे हैं। अतः विपक्षी को ऐसा करने से रोका जाये। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत प्रकरण के निस्तारण तक, प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखेगें।

विपक्षी को यह भी आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व पीठ द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में शिकायतकर्ता को प्रश्नगत यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए, हस्तान्तरण-विलेख निष्पादित कर, कब्जा पत्र,/अपना जवाब,/अनुपालन आख्या तथा हस्तान्तरण-विलेख की प्रति रेरा पोर्टल,/पीठ की ई-मेल आई.डी, [email protected] पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। आदेश का अनुपालन न करने पर इस न्यायालय द्वारा स्वयं सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अधीन हस्तान्तरण-विलेख निष्पादन, पंजीयन एवं कब्जा दिलाये जाने के सम्बन्ध में यथाविधि कार्यवाही की जायेगी। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि i4-06-2024 को पेश हो। (९ (हरीश त्रिपाठी) (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण