Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ravinder Kumar v. Project Category-Un-Register Yamuna Expressway Industrial

Complaint No. 11201823946

Decision date
2023-11-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04ए कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 E-Court दिनांक : 03--2023 शिकायत संख्या : 20:823946 रविन्दर कुमार बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रार्थी, शिकायतकर्ता का वाद धारा-63 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री दिनेश कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता का कहना है कि उनके द्वारा प्रश्नगत प्रकरण के सम्बन्ध में माननीय रेरा अपीलीय अधिकरण, लखनऊ में अपील संख्या: 606 /2020 योजित की गयी, जो अभी विचाराधीन है और आज सुनवाई हेतु नियत है, लेकिन मा. रेरा अपीलीय अधिकरण के पोर्टल के अवलोकन से यह विदित है कि उक्त अपील दिनाक 09-i2-2022 को निस्तारित की जा चुकी है। प्रकरण में आज विपक्षी को आदेश का अनुपालन करने हेतु 08वीं तिथि है। कई प्रकरणों में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा आदेशों का अनुपालन न कर रेरा के आदेशों के विरूद्द अपने विधिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए अपीलें दायर की जा रही हैं और लगभग सभी अपीलें मा. रेरा अपीलीय अधिकरण द्वारा निस्तारित करते हुए खारिज की जा चुकी है, उसके बावजूद आदेश का अनुपालन करने में हिला-हवेली की जा रही है, जो कि अनुचित है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व पीठ द्वारा पूर्व में धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का अनुपालन करते हुए, लिखित अनुपालन आख्था रेरा पोर्टल पर दिनांक 27--2023 तक अपलोड करना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में न्यायालय को विवश होकर इस न्यायालय द्वारा पूर्व 4 ars के अन्तर्गत पारित आदेश के अनुपालन में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विरूद्र आदेश पारित करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा | यदि विपक्षी के पास अपने कथन के समर्थन में कोई आदेश हो, तो वह उक्त आदेश को दिनांक 7-2-2023 तक रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें और तत्पश्चात्‌ प्रार्थी आगामी 04 सप्ताह में यदि चाहे तो वह उक्त के सम्बन्ध में अपना जवाब रेरा पोर्टल पर अपलोड कर सकता है। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 29-7:-2023 को पेश हो। OK आएँ. ERE अध्यक्ष, RT | 46