Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Bhanu Prakash Jaiswal v. Lucknow Development Authority Lucknow Development

Complaint No. 10201823006

Decision date
2026-03-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- 020823006 सुनवाई तिथि: 25-03-2026 Bhanu Prakash Jaiswal V/S Lucknow Development Authority आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक खरे उपस्थित | विपक्षी की ओर से बताया गया कि आदेश दिनांक 23-07-2025 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव, मांग पत्र शिकायतकर्ता को प्रेषित किया जा चुका है, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा कोई भुगतान नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति में आज की कार्यवाही स्थगित की जाती है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह 07 दिन के अन्दर मांग पत्र के अनुसार अवशेष धनराशि का भुगतान कर विपक्षी के कार्यालय से सम्पर्क करना सुनिश्चित करे। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता द्वारा अवशेष धनराशि का भुगतान कर विपक्षी के कार्यालय से सम्पर्क किये जाने के 45 दिन के अन्दर शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री व कब्जे की कार्यवाही को पूर्ण करे तथा रजिस्ट्री व कब्जा प्रमाण पत्र रेरा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति इस न्यायालय को प्राप्त कराना सुनिश्चित करे। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 22-04-2026 को पेश हो। न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी