Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Alka Dwivedi v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. 10201822832

Decision date
2024-07-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1 Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

शिकायत संख्या: 40204822832, “अल्का द्विवेदी बनाम उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद” उपर्युक्त परिवाद में दिनांक oi-07-2024 को उभय पक्षों द्वारा प्रस्तुत तर्कों को सुनने के उपरान्त पत्रावली आदेश हेतु सुरक्षित की गयी थी। पत्रावली के अवलोकन पर यह पाया गया कि विपक्षी द्वारा अपनी अनुपालन आख्या, दिनांक 42-02-2024 के साथ उनके द्वारा आवंटी /शिकायतकर्त्री श्रीमती ater द्विवेदी को प्रेषित पत्र, दिनांक 20-42-2023 “एनेग्जर-ए-4” के रूप में संलग्न किया गया है। उक्त पत्र में उन्होनें आवंटी / शिकायतकर्त्री से अतिरिक्त ब्याज की मांग की है, परन्तु विपक्षी द्वारा उक्त पत्र में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्होनें किस दर से तथा किस अवधि के लिए आवंटी / शिकायतकर्त्री पर ब्याज अधिरोपित किया है। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे 02 सप्ताह के अन्दर पीठ के समक्ष लिखित Se प्रस्तुत कर, यह स्पष्ट करें कि उनके द्वारा किस धनराशि पर, किस अवधि के लिए तथा किस दर से आवंटी /शिकायतकर्त्री पर ब्याज अधिरोपित किया गया है। विपक्षी उक्त आख्या 02 सप्ताह के अन्दर पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आवंटी /शिकायतकर्त्री को ई-मेल के माध्यम. से भी प्रेषित करें तथा उसकी एक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें| तदोपरान्त आवंटी /शिकायतकर्त्री विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आख्या पर अपना जवाब 04 सप्ताह में पोर्टल पर अपलोड कर सकती हैं। पत्रावली पीठ के समक्ष दिनांक 42-08-2024 को पुनः सुनवाई हेतु प्रस्तुत की जाये। दिनांक: 22--07-2024. पीठासीन अधिकारी, पीठ--4, लखनऊ