Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Preeti Sahu v. Kanpur Development Authority KDA Compound

Complaint No. 10201822483

Decision date
2024-09-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना-हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी 7. शिकायत सं0- 40204822483 सुनवाई तिथि: 27-09-2024 PreetiSahu V/S Kanpur Development Authority आदेश पत्र शिकायत वीडियो कॉनर्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं अपने पति श्री अनिवेष साहू के साथ उपस्थित है| विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री भूपेन्द्र सिंह उपस्थित है | विपक्षी द्वारा अनुपालन आख्या प्रस्तुत कर मौखिक रूप स्वीकार किया गया है कि परियोजना का पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है, जिसकी कार्यवाही सक्षम प्राधिकरण के समक्ष विचाराधीन है। विपक्षी की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि शिकायतकर्ता यदि चाहें तो वैकल्पिक यूनिट अथवा जमा धनराशि ब्याज सहित वापसी के संबंध में अपना विकल्प प्रस्तुत करें। शिकायतकर्ता द्वारा यह अवगत कराया गया कि मा. पीठ द्वारा पूर्णता प्रमाण पत्र के साथ कब्जा दिये जाने का निर्देश दिया गया था। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह ०१ सप्ताह के अन्दर अनुपालन आख्या पोर्टल पर भी दाखिल कराना सुनिश्चित करें तथा एक प्रति शिकायतकर्ता को भी प्राप्त करा दें। शिकायतकर्ता विपक्षी की अनुपालन आख्या पर अपना प्रत्युत्तर 04 सप्ताह के अन्दर पोर्टल पर दाखिल कर सकता है। शिकायतकर्ता को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वह अनुपालन आख्या पर अपना प्रत्युत्तर ई-मेल के माध्यम से विपक्षी को साझा करें तथा 02 सप्ताह के अन्दर प्रत्युत्तर की भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें।

पत्रावली सुनवाई हेतु festa 23-70-2024 को पेश हो। KY (हरीश त्रिपाठी) जिला जज पूर्व, न्यायनिर्णायक अधिकारी