Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anshu v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. 10201822279

Decision date
2025-05-05
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 दिनांक: 05--05-2025 शिकायत संख्या: 020822279 अंशू बनाम उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद आदेश प्रार्थी का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी के प्रतिनिधि श्री मुकेश कुमार तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री आकाश त्यागी की ओर से अधिवक्ता श्री अमीर खान उपस्थित हुए। सुनवाई तिथि oe—or—2025 को विपक्षी को निर्देशित किया गया था कि वे उनके द्वारा मान. अपीलीय अधिकरण तथा मान. इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर प्रथम एवं द्वितीय अपीलों के सम्बन्ध में दस्तावेजों की प्रति पोर्टल पर अपलोड करते हुए भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त करायें तथा यह भी निर्देशित किया गया था कि वे परियोजना के पूर्णता प्रमाण-पत्र की प्रति भी रेरा पोर्टल पर अपलोड करें, परन्तु विपक्षी ने पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 06-04-2025 का पूर्ण अनुपालन नहीं किया हैं। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 06-04-2025 का पूर्ण अनुपालन करते हुए सम्बन्धित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कर उनकी भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर में प्राप्त करायें। प्रश्नगत प्रकरण विपक्षी की गाजियाबाद स्थित “ब्रह्मपुत्र एन्क्‍लेव” परियोजना से सम्बन्धित हैं। अतः परिवाद की सुनवाई प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय की thet के समक्ष कराया जाना नियमानुसार उचित होगा। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 04-06-2025 को tat, गौतमबुद्धनगर के समक्ष प्रस्तुत की जाये।

उभय पक्ष नियत तिथि पर सम्बन्धित पीठ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें। GY (हरीश त्रिपाठी) सदस्य / न्यायनिर्णायक अधिकारी, उ.प्र. रेरा 45