Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anshu v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. 10201822279

Decision date
2025-01-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-0 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 दिनांक: 06-04-2025 शिकायत संख्या: 020822279 अंशू बनाम उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद आदेश प्रार्थी / शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी के प्रतिनिधि श्री मुकेश कुमार तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री आकाश त्यागी उपस्थित हुए। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता ने अवगत कराया कि विपक्षी ने पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश, दिनांक 47-05-2049 के विरूद्ध मा. अपीलीय अधिकरण में अपील दायर की थी तथा धारा-43(5) के अनुपालन में ब्याज की पूर्ण धनराशि को जमा भी किया था। मा. अपीलीय अधिकरण द्वारा विपक्षी की अपील खारिज कर दी गयी थी, जिससे क्षुब्ध होकर उन्होनें मा. इलाहाबाद उच्च न्यायालय में द्वितीय अपील दायर की है, जो कि अभी विचाराधीन है। विपक्षी द्वारा उक्त अपीलों के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी यथा, अपील संख्या, अद्यावधिक आदेशों की प्रति इत्यादि पीठ को उपलब्ध नहीं करायी गयी है। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे 02 सप्ताह के अन्दर हर दशा में उक्त अपीलों के सम्बन्ध में पीठ को अवगत कराते हुए सम्बन्धित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त करायें।

विपक्षी द्वारा दिनांक 02--06-2024 को अपलोड किये गये जवाब / अनुपालन आख्था में उन्होनें यह उल्लेख किया है कि उनकी परियोजना को दिनांक 34-2-20:8 को पूर्णता प्रमाण-पत्र (अनुलग्नक-3) प्राप्त हो गया है, परन्तु उनके द्वारा उसकी प्रति अपलोड नहीं की गयी है। विपक्षी 02 सप्ताह के अन्दर पूर्णता प्रमाण-पत्र की प्रति पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त करायें में विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता ने अवगत कराया कि वे प्रार्थी के पक्ष में रजिस्ट्री कराकर उन्हें इकाई का भौतिक कब्जा देने के लिए तैयार है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वे रजिस्ट्री एवं कब्जा की कार्यवाही हेतु उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद के सम्बन्धित कार्यालय में जाकर नियमानुसार अग्रेत्तर कार्यवाही सम्पन्न करायें तथा यदि उनके पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित हो जाती है तो वे रजिस्ट्री की प्रति पोर्टल पर अपलोड करते हुए उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त करायें। इस आदेश की एक प्रति आवास आयुक्‍त, उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद को अनुपालनार्थ प्रेषित की जाये। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 47-02-2025 को प्रस्तुत की जाये। can ay RAMESH Dial snes by SANAY RAMESH BHOOSREDDY B H (0, iO 5 Ri E D D YY pate: 20 25.07.07 3::59 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 20