Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rajat Garg v. Kwality Township Pvt Ltd

Complaint No. 10201822002

Decision date
2026-08-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 ,/63 सपठित नियम-24 8-शिकायत BeIT—020822002 रजत गर्ग बनाम क्वालिटी टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 20.08.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री वाशु गोयल उपस्थित हुए। सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा बताया गया कि प्रश्नगत प्रकरण में शिकायतकर्ता के साथ समझौता हो चुका है और शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध करा दिया गया है और शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री भी करा दी गई है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह समझौतानामा, कब्जा-पत्र एवं रजिस्ट्री की प्रति एक माह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप ,से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस जारी हो कि वह दिनांक 23.09.2026 को स्वयं इस पीठ के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 23.09.2026 को पेश हो। आर वोट “सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण