Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Manish Shrivastava v. Ansal Housing Limited

Complaint No. 10201820714

Decision date
2026-04-15
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- 0208207I4 सुनवाई तिथि: i5-04-2026 Manish Shrivastava V/S_ Ansal Housing Limited आदेश पत्र शिकायत वीडियो orb के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रांजल मिश्रा उपस्थित। विपक्षी अनुपस्थित। विपक्षी ने मा. पीठ द्वारा ani-3i के अधीन पारित आदेश दिनांकित विपक्षी पिछली कई तिथियों पर अनुपस्थित है और आज की सुनवाई में भी अनुपस्थित है। शिकायतकर्ता द्वारा न्यायालय से विक्रय विलेख व कब्जे की कार्यवाही को सम्पादित कराने जाने का निवेदन किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा आदेश दिनांक 3:-72~-2025 के अनुपालन में जो शपथ-पत्र प्रस्तुत किया था, उसमें यूनिट का विक्रय मूल्य रू0 83,74,695.00 बताया था। शपथ पत्र में उल्लेख किया है कि शिकायतकर्ता ने रू.27,26,564.82 नगद भुगतान तथा GO 58,07,967.00 होमलोन लेकर भुगतान करना कहा। शपथ पत्र के साथ चेक माध्यम से भुगतान का विवरण प्रस्तुत किया गया, परन्तु होमलोन के द्वारा भुगतान के संबंध में कोई प्रपत्र एवं भुगतान से संबंधित कोई दस्तावेज दाखिल नहीं किया गया था। इसलिए शिकायतकर्ता को निर्देशित किया था कि वह 07 दिन के अन्दर होमलोन से संबंधित प्रपत्र एवं होमलोन की धनराशि का विपक्षी को भुगतान किये जाने से संबंधित दस्तावेज शपथ पत्र से समर्थित करते हुए रेरा पोर्टल पर अपलोड करे तथा शपथ पत्र में यह भी उल्लेख किया जाय कि शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को समस्त देयों का भुगतान कर दिया गया है, अब शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को कोई धनराशि दिया जाना अवशेष नहीं हैं।

पूर्व आदेश के अनुपालन में शिकायतकर्ता की ओर से शपथ पत्र दिनांकित 07-04--2026 दाखिल किया गया है। शपथ पत्र के साथ होमलोन से संबंधित प्रपत्र दाखिल किये गये हैं | शपथ पत्र में रसीद,/चेक के माध्यम से भुगतान का चार्ट प्रस्तुत किया गया है, जिसमें विभिन्‍न तिथि पर कुल 6 भुगतान किया जाना दर्शाया गया है। इस चार्ट में अंकित भुगतान की धनराशि का स्वयं शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल किये गये कस्टमर लेजर से मिलान करने पर चार्ट में क्रम संख्या-3, 6, 7, 9, 3 एवं 45 पर अंकित भुगतान का मिलान नहीं हो रहा है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह शपथ पत्र दिनांक 07-04-2026 में प्रदर्शित चार्ट में क्रम संख्या-3, 6, 7, 9, 3 एवं 45 पर अंकित भुगतान की धनराशि का कस्टमर लेजर से मिलान करते हुए 07 दिन के अन्दर लिखित रूप से स्थिति स्पष्ट करे। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 29-04-2026 को पेश हो। च्यारययिक अधिकारी 7