Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Manish Shrivastava v. Ansal Housing Limited
Complaint No. 10201820714
- Decision date
- 2025-10-29
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Lucknow
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- 02082074 सुनवाई तिथि: 29-20-2025 Manish Shrivastava V/S_ Ansal Housing Limited आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान््फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रांजल मिश्रा उपस्थित । विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी की ओर प्रस्तुत मांग पत्र दिनांक 22-04--2025 में मांगी गयी धनराशि की गणना का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया था, इसीलिए विपक्षी को मांगी गयी धनराशि की स्पष्ट गणना दाखिल करने का आदेश दिनांक 09-07-2025 को दिया गया था। विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 09-07-2025 का अनुपालन नहीं किया गया है, आदेश का अनुपालन न करने का कोई समुचित कारण भी नहीं बताया गया है। मांग पत्र में गणना स्पष्ट न होने के कारण विपक्षी से संशोधित गणना पत्र मंगाया गया था। विपक्षी न तो उपस्थित है और न ही संशोधित मांगपत्र दाखिल किया है। जबकि उभय पक्षों को सुनने के पश्चात ही दिनांक 09-07-2025 को संशोधित मांगपत्र दाखिल करने का आदेश पारित किया गया था। विपक्षी द्वारा न्यायालय के आदेश का पालन किया जाना गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है। विपक्षी के उपस्थित न होने के कारण न्यायालय का समय नष्ट हो रहा है तथा निष्पादन की कार्यवाही विलम्बित हो रही है। इसलिए न्यायहित में आज की कार्यवाही रू. 0,000 /— हर्जें पर स्थगित की जाती है।
विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि हर्जें (Cost) की धनराशि 07 दिन के अन्द्र रेरा प्राधिकरण के खाता WRANT—70050769860, आई.एफ.एस.सी. कोड-॥0:80024254 में आर.टी.जी.एस. अथवा डिमाण्ड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करते हुए जमा करने का साक्ष्य रेरा पोर्टल के कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा हर्जे की धनराशि रू.40,000 /— जमा न करने पर सचिव, उ.प्र. रेरा द्वारा YA के बकाये के रूप में वसूली की कार्यवाही की जायेगी। विपक्षी को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता को प्रेषित कब्जा प्रस्ताव पत्र दिनांक 22-04--2025 में मांगी गयी धनराशि की स्पष्ट गणना तिथि सहित o7 दिन के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड करे तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 26--2025 को पेश हो। जिला we t/ न्यायनिर्णायक अधिकारी