Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Manish Shrivastava v. Ansal Housing Limited

Complaint No. 10201820714

Decision date
2025-04-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-नन्‍्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- :020:82074 सुनवाई तिथि: 7-04-2025 Manish Shrivastava V/S_ Ansal Housing Limited आदेश पत्र शिकायत वीडियो orbit के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रांजल मिश्रा उपस्थित | विपक्षी की ओर से उनके अधिकृत प्रतिनिधि श्री आशुतोष अत्रे उपस्थित | आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से यह कहा गया कि उसे आज तक कब्जा प्राप्त नहीं कराया गया हैं। विपक्षी द्वारा उसे कब्जा प्रस्ताव वर्ष 2048 में भेजा गया था, परन्तु परियोजना का पूर्णता प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकारी से वर्ष 2024 में प्राप्त हुआ है। विपक्षी द्वारा वर्ष 208 में प्रेषित कब्जा प्रस्ताव पत्र के आधार पर चार्जेज लगाये जा रहे, जो विधिविरूद्ध हैं। पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त होने के पश्चात शिकायतकर्ता को कोई भी कब्जा प्रस्ताव प्रेषित नहीं किया गया है। विधिपूर्ण तरीके से कब्जा प्रस्ताव पत्र आवंटी को पूर्णता/अधिभोग प्रमाण पत्र जारी होने के पश्चात ही प्रेषित किया जायेगा। होल्डिंग चार्जेज या अन्य कोई चार्जेज विधिपूर्ण तरीके से विपक्षी द्वारा तमी लगाया जायेगा जब उसे परियोजना का पूर्णता/अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त हो arent | परियोजना का पूर्णता/अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त होने से पूर्व प्रेषित किया गया। कब्जा प्रस्ताव विधिपूर्ण नहीं माना जायेगा। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता को रेरा द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार 45 दिन के अन्दर कब्जा प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करे |

शिकायतकर्ता कब्जा प्रस्ताव प्राप्ति के 45 दिन के अन्दर कब्जा प्रस्ताव में अंकित धनराशि का विपक्षी को भुगतान कर अपेक्षित स्टाम्प, पंजीयन शुल्क व नियमानुसार देय अन्य प्रकीर्ण व्यय के साथ विपक्षी के कार्यालय से सम्पर्क करे। शिकायतकर्ता द्वारा इस आदेश का अनुपालन करने के पश्चात कार्यालय से सम्पर्क किये जाने पर विपक्षी 02 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता के पक्ष में विक्रय विलेख निष्पादित कर पंजीकृत कराने के पश्चात शिकायतकर्ता को कब्जा प्रदान करेगा | विपक्षी विक्रय विलेख एवं कब्जा प्रमाण पत्र की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करे तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 4-06-2025 को पेश हो। a जिला ort ud / न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी 38